May 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पत्नी की प्रताडऩा का शिकार हुआ डीएसपी , लगाई न्याय की गुहार

रांची ,06 सितंबर (आरएनएस)। अब तक आपने सुना होगा कि ससुराल वालों ने महिला के खिलाफ अत्याचार किए, लेकिन इन दिनों पुरुषों पर अत्याचार के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि अब पुलिस वाले ही अत्याचार के शिकार हो रहे हैं। शायद आपको यकीन न हो लेकिन ये सच है कि अब पुलिस वाले भी पत्नी से प्रताडऩा का शिकार हो रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन हैं वो पुलिसकर्मी जो अपनी पत्नी की प्रताडऩा का शिकार हुए हैं।
दरअसल झारखंड पुलिस के एक अधिकारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी पत्नी पर प्रताडि़त करने का आरेप लगाया है। इतना ही नहीं पति ने यह भी आरोप लगाया है कि पहले वो मारपीट करती है और बाद में खुद ही मेरे खिलाफ मामला दर्ज करवाती है। उन्होंने अपनी पत्नी पर शारीरिक और मानसिक प्रताडऩा सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आपको बता दें कि पत्नी की प्रताडऩा का शिकार होने वाले पुलिसकर्मी कोई और नहीं बल्कि रामगढ़ के डीएसपी किशोर रजक हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर अपनी पत्नी की करतूतों का खुलासा किया है। वीडियो शेयर करते हुए डीएसपी किशोर रजक ने लिखा- पत्नी ने मुझपर अनगिनत बार हमले किए हैं। पत्नी के क्रुर, हिंसक व्यवहार से बच्चा उससे नफरत करता है। उसको देखने भर से चिल्लाने लगता है। मेरे ना रहने पर मजबूरी में उसको रहना पड़ता है।
किशोर रजक ने पत्नी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षा श्रीवास्तव के सैकड़ों फेसबुक वीडियो और पोस्ट को देखें, उसका इरादा पता चलेगा जैसे
1. मुझे, मेरे माता-पिता और परिवार की छवि को धूमिल करना
2. हजारों करोड़ों रुपए की चाहत और वसूली
3. अपने अपराधिक इतिहास को छुपाने के लिए असमाजिक तत्वों और कुछ नेताओं से मिलकर मेरे खिलाफ अभियान चलाकर कुछ माननीय विधायकों, मंत्रियों, मुख्यमंत्री और सरकार की छवि धूमिल करना और तीखी आलोचना करना
पोस्ट के आखिर मेंडीएसपी किशोर रजक ने लिखा कि मेरे रहते बच्चा किसी भी कीमत पर अपनी मां के पास नहीं जाएगा। बच्चा, मां को देखते ही मेरी तरफ भागता है, रोता है, चिल्लाता है. पुलिस, न्यायलय, सामाजिक संस्थाएं, महिला संस्थाएं जो भी चाहें, इसकी परीक्षा कर सकता है।
वीडियो को दोबारा शेयर करते हुए डीएसपी किशोर रजक ने बताया कि इस मामले में पत्नी ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। उन्होंने लिखा- दिनांक 03/09/22 को पत्नी ने अचानक मुझपर हिंसक हमला किया और मुझे लहूलुहान कर दी और घर से भाग गई जिसकी पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है। किशोर रजक ने आगे बताया कि पत्नी के भागने के बाद मुझपर उल्टा मारपीट का आरोप ना लगे इसलिए मैंने बंगले के तीनों दरवाजे अंदर से बन्द कर दिया और सभी दरवाजा तब खोला जब एक डीएसपी एक इंस्पेक्टर और एक दर्जन सब-इंस्पेक्टर अधिकारी आवास में पहुंचे। पत्नी ने भी तीन लाइव वीडियो बनाए जिसमें वह मुझे दरवाजा खोलने के लिए बोल रही थी।
डीएसपी किशोर ने आगे लिखा कि इसके उपरांत उक्त सभी अधिकारी आवास में ही मौजूद थे और पूछताछ जारी थी कि पत्नी अचानक आवास से गायब हो गई। बाद में पता चला कि पत्नी मुझ पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रामगढ़ के एक हॉस्पिटल में भर्ती हो गई है। आज दो दिन बाद कुछ घंटे पहले पता चला कि पत्नी ने मेरे ही खिलाफ रामगढ़ महिला थाना में 498ं का केस उसी दिन दर्ज करवा दिया है। यही नहीं केस में मेरे दो भाई और अज्ञात पर भी केस कर दिया गया है। पोस्ट के आखिर में डीएपी किशोर रजक ने लिखा- पत्नी ने रेप की धमकी देकर मुझसे शादी की है. शादी से पूर्व वह कम से कम पांच एफआईआर अधिकारियों पर की थी। पत्नी ने अब तक मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ छह प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

अन्य ख़बरें

हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली तो अर्चना गुप्ता को हरियाणा की कमान, भाजपा ने चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए

Newsdesk

अजमेर में चलती स्कार्पियो में लगी आग, कांग्रेस नेता समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत

Newsdesk

कर्नाटक : सिद्दारमैया के इस्तीफे की चर्चा के बीच बेंगलुरु से बाहर गए राज्यपाल, सियासी हलचल तेज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading