25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गुजरात में कांग्रेस छोड़ने वाले 5 विधायक भाजपा में शामिल होंगे

गांधीनगर, 27 जून | गुजरात में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफ देने वाले आठ में से पांच विधायक शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार, इन पांच विधायकों का औपचारिक स्वागत गांधीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में होगा।

पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख जीतू वघानी पार्टी मुख्यालय ‘कमलम्’ में पांचों विधायकों का स्वागत करेंगे। भाजपा में शामिल होने वाले विधायक हैं- धारी के विधायक रहे जे.वी. काकड़िया, अबदासा के विधायक रहे प्रद्युम्नसिंह जडेजा, करजान क्षेत्र से विधायक रहे अक्षय पटेल, कापरादा के विधायक रहे जीतू चौधरी और मोरबी क्षेत्र के पूर्व विधायक बृजेश मेरजा।

कांग्रेस छोड़ने वाले इन पांचों विधायकों के समर्थकों को भाजपा कार्यालय में आकर जमघट लगाने से मना किया गया है।

अन्य ख़बरें

दिग्विजय दिवस : स्वामी विवेकानंद के शब्द आज भी दुनिया में गूंजते हैं, पीएम मोदी समेत मुख्यमंत्रियों ने किया नमन

Newsdesk

ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ बातचीत करेंगे

Newsdesk

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद एमपी सरकार नर्सिंग छात्रों के नतीजे जल्द जारी करने की दिशा में आगे बढ़ी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading