July 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

हश हश से ओटीटी पर डेब्यू करेंगी जूही चावला और आयशा जुल्का

आज के दौर में ओटीटी प्लेटफॉर्म मनोरंजन का लोकप्रिय मंच बन चुका है। बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार ओटीटी पर अपनी शुरुआत कर चुके हैं। अब 90 की दशक की दो अभिनेत्रियां जूही चावला और आयशा जुल्का जल्द ओटीटी पर अपना डेब्यू करेंगी। ये दोनों अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज हश हश में नजर आने वाली हैं। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम ने आज इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की है। अमेजन प्राइम ने सोशल मीडिया पर इस सीरीज का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। अमेजन प्राइम ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, कुछ शोर करना चाहता था, क्योंकि यह घोषणा का दिन है, लेकिन हम इस मौके पर चुप रहना पसंद करेंगे। हश हश 22 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी।यह एक थ्रिलर ड्रामा सीरीज है, जिसका निर्देशन फिल्ममेकर तनुजा चंद्रा करेंगी। इसे एक महिला केंद्रित सीरीज माना जा रहा है।विक्रम मल्होत्रा के नेतृत्व वाली अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा इस सीरीज का निर्माण किया जाएगा। इसमें जूही और आयशा के अलावा सोहा अली खान, कृतिका कामरा, शाहाना गोस्वामी और करिश्मा तन्ना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सीरीज उन महिलाओं के इर्दगिर्द घूमती है, जिनकी परफेक्ट लाइफ तब खत्म होनी शुरू हो जाती है, जब एक अप्रत्याशित घटना उनके अतीत के रहस्यों को सामने लाती है। इसकी कहानी झूठ, छल और फाइटिंग पेट्रीआर्की को एक्सप्लोर करती है। अमेजन प्राइम वीडियो की इंडिया ओरिजिनल्स हेड अपर्णा पुरोहित ने सीरीज को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है। उन्होंने कहा, महिलाएं आबादी की 50 फीसदी हैं, फिर भी उनके द्वारा बताई गई कहानियां और उनका दृष्टिकोण बहुत कम है। प्राइम वीडियो में हम विविधतापूर्ण और प्रासंगिक महिला केंद्रित कहानियां को एक वैश्विक मंच देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। और हश हश के साथ हम महिला प्रधान कहानियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक कदम आगे ले जा रहे हैं। जूही ने फिल्मी करियर की शुरुआत 1986 में आई फिल्म सल्तनत से की थी। उन्होंने लोफर, नाजायज, इश्क, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, झूठ बोले कौवा काटे, एक रिश्ता, आमदनी अ_नी खर्चा रुपैया और गुलाब गैंग जैसी फिल्मों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। आयशा की बात करें तो उन्होंने कुर्बान से बॉलीवुड में कदम रखा था। जो जीता वही सिकंदर और खिलाड़ी जैसी फिल्मों में वह काम कर चुकी हैं। सुष्मिता सेन ने वेब सीरीज आर्या के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू किया है। आर्या 2 में भी उन्होंने अपने अभिनय का तड़का लगाया। अब दर्शकों को आर्या 3 का इंतजार है। वेब सीरीज द फेम गेम के जरिए माधुरी दीक्षित ने हाल में अपना ह्रञ्जञ्ज डेब्यू किया है। यह सीरीज 25 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। करिश्मा ने 2020 में मेंटलहुड के साथ अभिनय में अपनी वापसी की थी। यह ओटीटी पर उनका डेब्यू प्रोजेक्ट था।

अन्य ख़बरें

टाइगर श्रॉफ-जाह्नवी कपूर और लक्ष्य की फिल्म लग जा गले कब होगी रिलीज?

Newsdesk

नरगिस फाखरी का तेलुगू डेब्यू, नेनु रेडी के कोनचम कोनचम गाने से मचाया धमाल

Newsdesk

जना नायकन ने दो दिन में वल्र्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading