32.2 C
Jabalpur
June 13, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

कीमती धातुओं में आई तेजी

मुंबई ,10 सितंबर । वैश्विक बाजार में पीली धातु के मुकाबले सफेद धातु के अधिक चमकने के प्रभाव से आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना में 57 रुपये प्रति दस ग्राम की मामूली बढ़त वहीं चांदी में 437 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी रही।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.57 प्रतिशत चढ़कर 1716.99 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इसी तरह अमेरिका सोना वायदा 0.28 प्रतिशत की बढ़त लेकर 1712.80 डॉलर प्रति औंस हो गया। इस दौरान चांदी हाजिर 0.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 18.74 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
इस दौरान देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 57 रुपये की मामूली बढ़त लेकर 50413 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 72 रुपये बढ़कर 50501 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही। इसी तरह चांदी 437 रुपये महंगी होकर 55718 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 406 रुपये चमककर 55270 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।

अन्य ख़बरें

रेलवे ने वित्त वर्ष 2026 में फास्टर टेक्नोलॉजी ड्रिवन प्रक्रिया के तहत 43,781 उम्मीदवारों की भर्ती की

Newsdesk

रियलमी पी4आर 5जी: 20,000 रुपए से कम कीमत में 8000एमएएच बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन, फीचर्स भी शानदार

Newsdesk

वेतनभोगी व्यक्ति टैक्स कैलकुलेशन में इन बातों का रखें ध्यान, समय पर रिफंड पाने में मदद मिलेगी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading