23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बाबर आजम की तारीफ करने वाले 3 युवकों पर मामला दर्ज

कोलार 10 Sep. (Rns)- कर्नाटक के कोलार में पुलिस ने समुदाय विशेष के तीन युवकों पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का समर्थन करने के लिये मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता आर वेंकटेशप्पा के अनुसार एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले गये मुकाबले में पाकिस्तान की जीत के बाद समुदाय विशेष के युवकों ने बाबर आज़म की टीम की तारीफ करते हुए अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर तस्वीरें और संदेश साझा किये थे।

पाकिस्तान ने करीबी मुकाबले में एक गेंद रहते भारत को हराया था। पाकिस्तान को अंतिम दो ओवरों में 26 रन चाहिये थे, लेकिन भुवनेश्वर कुमार द्वारा डाले गये 19वें ओवर में पाकिस्तान ने 19 रन जोड़कर मैच अपनी झोली में डाल लिया था। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गये मैच में लंबे इंतजार के बाद अपना 71वां अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा, जिसके बाद पाकिस्तान के कई क्रिकेटरों ने एक स्वर में कोहली की तारीफ की थी।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment