24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ब्राजील : नर्सिंग होम में आग लगने से 6 की मौत, 2 घायल


साओ पाउलो ,11 सितंबर । ब्राजील के साओ पाउलो के पूर्वी हिस्से में एक नर्सिंग होम में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। साओ पाउलो दमकल विभाग के प्रवक्ता आरोन बारबोसा ने कहा कि आग सबसे पहले एक डाइनिंग रूम में लगी और फिर दूसरे कमरों में फैल गई, जिसमें पांच बुजुर्ग और एक स्टाफ मेंबर की मौत हो गई।
लार दा वोवो नाम के इस नर्सिंग होम के पास सैनिटरी ऑपरेशन परमिट नहीं था और यह अग्निशमन विभाग के प्राधिकरण के बिना ही चल रहा था।
आसपास के लोगों ने कहा कि वे नर्सिंग होम के संचालन से अनजान थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग पर करीब चार घंटे बाद काबू पाया गया।

अन्य ख़बरें

मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

Newsdesk

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

अमेरिकी संसद में जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने का प्रस्ताव, आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन

Newsdesk

Leave a Comment