23.4 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गया पितृपक्ष मेले में जा रही बस ने ट्रेलर को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत

रांची ,12 सितंबर (आरएनएस)। हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर सोमवार की सुबह एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गये। बताया गया कि यह बस कोलकाता से तीर्थयात्रियों को लेकर गया के पितृपक्ष मेले के लिए जा रही थी। हादसा सुबह पांच बजे के आसपास का है। तीर्थयात्रियों से भरी बस ने जीटी रोड पर पातीतिरी गांव के पास एक ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ड्राइवर और खलासी सहित एक तीर्थयात्री ने मौके पर दम तोड़ दिया। घायल हुए दो दर्जन से ज्यादा लोगों को आसपास के अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। इनमें से कुछ की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्री बाहर निकाले गये।
जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां जीटी रोड को सिक्स लेन में तब्दील करने का काम चल रहा है। जिस लेन में बस चल रही थी, उसे ब्लॉक कर दिया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ड्राइवर ने लेन बदलने के दौरान ट्रेलर में टक्कर मारी।

अन्य ख़बरें

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद एमपी सरकार नर्सिंग छात्रों के नतीजे जल्द जारी करने की दिशा में आगे बढ़ी

Newsdesk

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को ग्रासरूट लेवल पर हर महीने 2,000 रुपए का प्रोत्साहन मिलेगा: सीएम रेखा गुप्ता

Newsdesk

नीम करोली बाबा की जन्मस्थली बनेगी भव्य धाम, यूपी सरकार बनाएगी 13वां पर्यटन सर्किट: मंत्री जयवीर सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading