24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

केंद्र ने जारी की आवश्‍यक दवाओं की सूची, 384 मेडिसिन लिस्‍ट में शामिल- 26 बाहर

नई द‍िल्‍ली 13 Sep. (Rns): केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से आम लोगों को वाजिब और सुलभ रूप में आवश्‍यक दवाओं को उपलब्‍ध कराने पर लगातार बल द‍िया जा रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने अब आवश्यक दवाओं की नई राष्ट्रीय सूची जारी की है ज‍िसमें 384 मेडिसिन को शाम‍िल क‍िया गया है। इससे संबंध‍ित ल‍िस्‍ट केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मंडाव‍िया की ओर से जारी की गई है।

जानकारी के मुताब‍िक स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की ओर से जो 384 दवाओं की सूची जारी की है उसमें 34 नई दवाओं को आवश्‍यक दवाओं की ल‍िस्‍ट में शाम‍िल क‍िया गया है। वहीं केंद्र सरकार ने न‍िवर्तमान दवाओं की ल‍िस्‍ट से 26 दवाओं को हटाने का काम भी क‍िया है। अहम बात यह है क‍ि केंद्र सरकार की ओर से इससे पहले 2015 में आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची जारी की गई थी।

बताते चलें क‍ि स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से समय-समय पर आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची में संशोधन और बदलाव करने का काम क‍िया जाता रहा है। वर्तमान पर‍िप्रेक्ष्‍य को ध्‍यान में रखते हुए गहन चर्चा और व‍िचार व‍िमर्श के बाद ही दवाओं की सूची में से पुरानी को हटाकर नई दवाओं को शाम‍िल क‍िया जाता है।

इस मामले पर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मंडाविया का कहना है क‍ि 2015 के बाद अब 2022 में आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची में बदलाव क‍िया गया है। इस प्रक्र‍िया में कई चरण शाम‍िल हैं। इस सभी के बाद ही अंत‍िम फैसला ल‍िया जाता है। उन्‍होंने बताया क‍ि एक एक्सपर्ट कमेटी की लंबी चर्चा और मंथन के बाद ही लिस्ट को तैयार क‍िया गया है। इसमें सुरक्षा, उपलब्धता और कम कीमत में लोगों तक दवा को मुहैया करवाया जाए, इस पर व‍िशेष बल द‍िया गया है।

अन्य ख़बरें

भारत की नेपाल को मदद जारी, 11 सदस्यों वाली बचाव टीम और 5.5 टन मानवीय सहायता लेकर पांचवां विमान रवाना

Newsdesk

दिशा सालियान मौत मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच, पिता का बयान दर्ज करने का आदेश

Newsdesk

भगवान बलराम जयंती और हलछठ पर्व पर कई नेताओं ने दी बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading