23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन में बांध का लक्ष्य कर मिसाइल हमला, बाढ़ का खतरा


कीव ,15 सितंबर । यूक्रेन में एक बड़े जलाशय को लक्ष्य कर किये गये मिसाइल हमले में बांध के टूट जाने से उत्पन्न बाढ़ के खतरे को देखते हुए क्रिवी रिह में निवासियों को इलाका खाली करने का आग्रह किया गया है।
राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस को आतंकवादी देश करार देते हुए कहा कि यह हमला उसके (यूक्रेन) जवाबी हमले का प्रतिशोध के रूप में किया गया है। उन्होंने कहा आप कमजोर हैं जो आम नागरिकों और नागरिक सुविधाओं को निशाना बना रहे हैं। जलाशय का कोई सैन्य मूल्य नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि दुशमन देश युद्ध के मैदान से भागकर कहीं दूर से नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
इस बीच रूस ने कथित मिसाइल हमले पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है , हालांकि रूसी सेना ने स्वीकार किया है कि पिछले सप्ताहांत में पूर्वी यूक्रेन में बिजली संयंत्रों पर हमले के कारण वहां ब्लैकआउट की स्थिति निर्मित हुई है।

अन्य ख़बरें

शी के साथ परमाणु मुद्दों पर बैठक ‘शायद सबसे महत्वपूर्ण’ होगी: ट्रंप

Newsdesk

चीन में पवन और सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता 200 करोड़ किलोवाट हुई

Newsdesk

चीन की मांग, क्यूबा पर प्रतिबंध और दबाव तुरंत खत्म करे अमेरिका

Newsdesk

Leave a Comment