24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

यो यो हनी सिंह ने नए एल्बम हनी 3.0 के साथ की वापसी

रैपर और संगीतकार यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक बेहतरीन वीडियो के साथ अपनी वापसी की घोषणा की और साझा किया कि वह हनी 3.0 नामक एक नया एल्बम रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं।यो यो ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। इसमें जो तस्वीरें है, उसमें अखबार की कतरनें और व्हेयर इज यो यो हनी सिंह? जैसी सुर्खियां हैं और क्या वह संगीत बना पाएगा?बैकग्राउंड में उन्हें हिंदी में यह कहते सुना जाता है, उन्हें लगा कि मैं वापस नहीं आऊंगा। संगीत नहीं बना पाउंगा। लेकिन आपके प्यार ने मुझे वापसी कराई..हनी 3.0, एक नया एल्बम और एक नया संस्करण सिर्फ आपके लिए। आप तैयार हैं? उन्होंने क्लिप को कैप्शन दिया, जिसे वर्तमान में फोटो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर 1.8 मिलियन से अधिक बार देखा गया है, हनी 3.0 एल्बम जल्द ही आ रहा है !!हनी 3.0 इंटरनेशनल विलेजर और देसी कलाकार के बाद उनका बड़ा एल्बम है। यो यो को ब्राउन रंग, ब्लू आइज, अंगरेजी बीट, डोप शोप और मनाली ट्रान्स जैसे गानों के लिए जाना जाता है।

अन्य ख़बरें

टेलर स्विफ्ट का अपने शहर के लिए छलका प्यार, म्यूजिक कम्युनिटी को बताया खास

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा मकोका

Newsdesk

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

Leave a Comment