September 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इटली में अचानक आई बाढ़ से 10 लोगों की मौत

रोम ,18 सितंबर । इटली के मार्चे क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य का कोई पता नहीं चल पाया है। तेज आंधी ने मार्चे और आसपास के इलाकों में तबाही मचा दी। जिससे अचानक बाढ़ आ गई, पेड़ उखड़ गए, घर नष्ट हो गए और वाहन तेज बहाव में बह गए।
बचाव अधिकारियों ने बताया कि लापता चार लोगों में आठ साल का एक बच्चा भी शामिल है।
कैस्टेलोन डी सुसा शहर के मेयर कार्लो मैनफ्रेडी के अनुसार, बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से एक इलाके में कार से जा रहे मां और बेटे बाढ़ में फंस गए, जिसमें मां तो बच गई, लेकिन बेटा तेज बहाव में बह गया।
बीती देर रात लापता लोगों में एक 17 वर्षीय लड़की और उसकी 56 वर्ष की मां भी शामिल है।
सोशल मीडिया पर जारी रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्जनों अन्य लोग घरों की छतों या पेड़ों पर चढ़कर बाढ़ से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
मध्य इटली के उम्ब्रिया, अब्रूजो, मोलिसे और लाजिय़ो में और उत्तरी इटली के फ्ऱीउली वेनेजिय़ा गिउलिया, लोम्बार्डी और लिगुरिया में भी भारी वर्षा के साथ, मार्चे और टस्कनी के पड़ोसी क्षेत्र में गंभीर संपत्ति क्षति की सूचना मिली थी।
राष्ट्रपति सर्जियो मटरेला और प्रधानमंत्री मारियो द्राघी ने बयान जारी किए। द्राघी ने शुक्रवार को कहा कि इस क्षेत्र को नुकसान की मरम्मत के लिए और त्रासदी से विस्थापित लोगों के लिए अस्थायी आवास स्थापित करने के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

अन्य ख़बरें

आतंकवाद के खात्मे’ से लेकर ‘एससीओ पूंजी’ तक, जानें पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें

Newsdesk

आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना जरूरी: एससीओ समिट में पीएम मोदी

Newsdesk

एससीओ शिखर सम्मेलन: बिश्केक में प्रधानमंत्री मोदी ने शी जिनपिंग से की मुलाकात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading