31.2 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

म्यांमार में 3.7 करोड़ से अधिक लोगों को लगी कोविड वैक्सीन


यांगून ,22 सितंबर । म्यांमार में 3.7 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। इसकी जानकारी देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़ों के जरिए दी। इन आंकड़ों में 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के 30.5 मिलियन से अधिक लोग, वहीं 18 वर्ष से कम आयु के 6.5 मिलियन से अधिक लोग शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 620,035 की पुष्टि की है।
इसमें कहा गया है कि स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसी अवधि के तहत 13,197 लोगों का कोरोना टेस्ट किया और डेली पॉजिटिविटी रेट 3.55 प्रतिशत दर्ज की।
मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में एक नई मौत के बाद बुधवार को देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 19,451 तक पहुंच गई। वहीं देश में कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 596,105 हो गई है।
दक्षिण पूर्व एशियाई देश में मार्च 2020 में पहला कोविड-19 का मामला सामने आया था।

अन्य ख़बरें

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी (पुरुष या महिला),

Newsdesk

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से सस्ता हुआ कच्चा तेल, कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में पनडुब्बी उतारेगा पाकिस्तान, 1971 की हार के बाद पहली बार तैनाती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading