September 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इटली को गैस की अधिक आपूर्ति प्रदान करेगा अल्जीरिया

अल्जीयर्स ,22 सितंबर । अल्जीरियाई राज्य के स्वामित्व वाली ऊर्जा दिग्गज सोनात्राच ने आने वाले महीनों में इटली को गैस आपूर्ति अधिक प्रदान करने की योजना बनाई है।
2022 में पहले ही 17.8 अरब क्यूबिक मीटर गैस की डिलीवरी के साथ, इटली को अगले महीनों में अतिरिक्त 10 अरब क्यूबिक मीटर गैस मिलेगी, जिसकी कुल आपूर्ति वर्ष के अंत तक 25 अरब क्यूबिक मीटर से अधिक होगी।
2021 में, उत्तरी अफ्रीकी देश ने इटली को 21.2 अरब क्यूबिक मीटर प्राकृतिक गैस का निर्यात किया था।
इस तरह की डिलीवरी के साथ, अल्जीरिया इटली के साथ अपनी प्रतिबद्धताओं को जारी रख रहा है। साथ ही दक्षिणी यूरोपीय देश में अग्रणी गैस आपूर्तिकर्ता के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत कर रहा है।
18 जुलाई को अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स की अपनी यात्रा के दौरान, इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी ने अल्जीरिया को अपने देश के ‘प्रमुखÓ ऊर्जा भागीदार के रूप में सम्मानित किया था।

अन्य ख़बरें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरलम की 2 महिला दोस्तों की हत्या, तीसरी दोस्त गिरफ्तार

Newsdesk

‘उन पर कड़ा प्रहार करेंगे’, जॉर्डन में मिसाइल अटैक के बाद ट्रंप ने ईरान को दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

Newsdesk

एससीओ समिट में ईरान को भारत से बड़ी उम्मीदें: पीएम मोदी और पेजेश्कियन की मुलाकात में होर्मुज और चाबहार पर रहेगा फोकस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading