24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

टाटा स्टील बोर्ड ने छह सहायक कंपनियों के विलय को मंजूरी दी

नयी दिल्ली,23 सितंबर। देश की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील की छह सहायक कंपनियों का उसके साथ विलय करने की योजना को मंजूरी दे दी गई है। एक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।
बयान में बताया गया कि इस संबंध में एक प्रस्ताव को कंपनी के बोर्ड ने बृहस्पतिवार को मंजूरी दी। टाटा स्टील द्वारा जारी बयान में कहा गया, टाटा स्टील के निदेशक मंडल ने छह सहायक कंपनियों के टाटा स्टील में प्रस्तावित विलय की योजनाओं पर विचार किया और उन्हें मंजूरी दे दी।
ये सहायक कंपनियां हैं ‘टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स लिमिटेडÓ, ‘द टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेडÓ, ‘टाटा मेटालिक्स लिमिटेडÓ, ‘द इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट्स लिमिटेडÓ ‘टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेडÓ और ‘एस एंड टी माइनिंग कंपनी लिमिटेडÓ ।
‘टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स लिमिटेडÓ में टाटा स्टील की 74.91 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके अलावा उसकी ‘द टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेडÓ में 74.96 प्रतिशत, ‘टाटा मेटालिक्स लिमिटेडÓ में 60.03 प्रतिशत और ‘द इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट्स लिमिटेडÓ में 95.01 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि ‘टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेडÓ और ‘एस एंड टी माइनिंग कंपनी लिमिटेडÓ दोनों उसके पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियां है।
बोर्ड ने टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी ‘टीआरएफ लिमिटेडÓ (34.11 प्रतिशत हिस्सेदारी) की भी टाटा स्टील लिमिटेड में विलय को मंजूरी दी।

अन्य ख़बरें

एआई का बदलता दौर मैनेजर्स जैसी नौकरियों के लिए खड़ा सकता है मुश्किल: एयरबीएनबी सीईओ ब्रायन चेस्की

Newsdesk

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment