May 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

2024 में सत्ता में नहीं आएगी बीजेपी: लालू यादव

पटना,24 सितंबर (आरएनएस)। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार से भाजपा का सफाया हो जाएगा। पटना हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए, लालू प्रसाद ने कहा- हम 2024 में भाजपा का सफाया कर देंगे। इलाज के बाद दिल्ली से लालू प्रसाद यादव पिछले महीने पटना लौटे थे। आज वो फिर पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनका सोमवार को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जाने का कार्यक्रम है।
दिल्ली में उनका रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलना तय है। उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी होंगे। दोनों नेता 2024 में भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए की जा रही पहलों के बारे में कांग्रेस प्रमुख को जानकारी देंगे। रविवार को शाम छह बजे सोनिया गांधी से उनके आवास पर मिलने का कार्यक्रम है।

अन्य ख़बरें

मुंबई: ‘ऑपरेशन व्हाइट स्ट्राइक’ में एनसीबी को बड़ी कामयाबी, 1745 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त

Newsdesk

नितिन गडकरी ने शुरू की नई टोल तकनीक, बिना रुके होगा भुगतान

Newsdesk

जबलपुर क्रूज हादसा: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading