23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर ब्राडगेज रेल संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

बालाघाट,,, मायल इंडिया लिमिटेड नागपुर के अधिनस्थ नौ मैंगनीज खदानों में अनुकंपा नियुक्ति समाप्त किए जाने से नाराज़ मजदूरों के साथ ब्राडगेज रेल संघर्ष समिति अध्यक्ष एडवोकेट अनूप सिंह बैस ने असिस्टेंट लेबर कमिश्नर छिंदवाड़ा को सम्बोधित ज्ञापन नवीन विजयवर्गीय लेबर इन्फोर्समेंट आफिसर को सौंपा जिसमें बताया गया कि मायल मैनेजमेंट द्वारा जहां एक ओर षड्यंत्र पूर्वक मजदूर संगठनों की मान्यता समाप्त की गई वहीं बिना केन्द्र सरकार की मंजूरी के अनुकंपा नियुक्ति समाप्ति के आदेश जारी कर दिए गए, साथ ही मजदूरों की सुरक्षा सुविधाओं और चिकित्सा उपचारों की अनदेखी की जा रही है, आउटसोर्स कर्मचारियों मजदूरों का शोषण किया जा रहा है निर्धारित दर से कम मजदूरी देकर अधिक समयावधि में काम लिया जा रहा है, इन सारी विसंगतियों को समाप्त कर अनुकंपा नियुक्ति यदि बहाल नहीं की गई तो वृहद स्तर पर मजदूरों के साथ आंदोलन किए जाएंगे, ज्ञातव्य हो कि इस विषय पर बैहर विधायक संजय उईके, परसवाड़ा विधायक मधु भगत, बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे, जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरसवार, वारासिवनी विधायक विक्की पटेल ने भी सीएमडी मायल इंडिया लिमिटेड द्वारा नियम विरुद्ध अनुकंपा नियुक्ति समाप्त करने के विषय में इस्पात मंत्री डी कुमारस्वामी दिल्ली को भी अवगत कराया है। ज्ञापन सौंपते समय महेंद्र पचौरी, डाक्टर अमर बिसेन, मजदूर नेता पवन मरकाम, दुर्गेश महतो, मुकेश बागेश्वर, जगेलाल उइके, सूरज वादगुनेरे, राजा नगपुरे, सुदेश मेश्राम, विजय इंगले, अजीत गढ़पाले एवं अनेक पीड़ित मजदूर परिवार के सदस्य थे।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment