September 1, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

खतरों के खिलाड़ी 12 से बाहर हुईं कनिका मान

रोहित शेट्टी का स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है। इस के स्टंट्स ने सभी को हैरान कर दे रख दिया है। अब जल्द ही शो को अपना विजेता मिलने वाला है, जिसका फैंस को काफी लंबे समय से इंतजार था। इस शो के ग्रैंड फिनाले में 6 कंटेस्टेंट्स ने अपनी जगह बनाई थीं, जिसमें टीवी एक्ट्रेस दिलैक सहित 5 अन्य स्टार्स भी है। लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि शो से एक कंटेस्टेंट बाहर हो गया है। तो चलिए जानते है इस बार किसको रोहित शेट्टी के शो से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है।टीवी का इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला शो खतरों के खिलाड़ी 12 जिसे रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे है, वो एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस शो एक और कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इस बार एलिमिनेशन स्टंट कनिका मान और जन्नत जुबैर के बीच हुआ। कनिका मान समय पर एलिमिनेशन स्टंट पूरा नहीं कर पाई और उन्हें शो से हार होना पड़ा। ग्रैंड फिनाले में 6 कंटेस्टेंट्स पहुंचे थे, लेकिन अब कनिका मान के बाहर जाने के बाद टॉप 5 की लिस्ट जारी हो गई है। इस लिस्ट में जन्नत जुबैर, रुबीना दिलैक, तुषार कालिया, मोहित मलिक और फैजल शेख हैं।

अन्य ख़बरें

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

Newsdesk

ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, भगवान शिव की पूजा-अर्चना

Newsdesk

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading