September 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राघव चड्ढा की हो सकती है गिरफ्तारी, अरविंद केजरीवाल के खुलासे से मचा हड़कंप

नई दिल्ली 30 Sep. (Rns)-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके आशंका जताई है कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की गिरफ्तारी हो सकती है। केजरीवाल के मुताबिक गुजरात में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी को कमजोर करने की तैयारी चल रही है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने यहां तक कह दिया कि गुजरात का राजनीतिक मामलों का सह प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद से राघव चड्ढा को गिरफ्तार करने की तैयारी चल रही है।

अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘जब से राघव चड्ढा को गुजरात का सह प्रभारी नियुक्त किया है और उन्होंने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जाना चालू किया है, अब सुन रहे हैं कि राघव चड्ढा को भी ये लोग गिरफ़्तार करेंगे. किस केस में करेंगे और क्या आरोप होंगे, ये अभी ये लोग बना रहे हैं।’ अरविंद केजरीवाल ने ऐसे वक्त में यह आशंका जताई है, जब आम आदमी पार्टी के कई नेता गिरफ्तार हो चुके हैं।

अन्य ख़बरें

मथुरा: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक

Newsdesk

20 सितंबर का पंचांग: ‘बप्पा’ की विशेष पूजा और विसर्जन होगा, दोपहर 3:23 बजे तक रहेगा सौभाग्य योग

Newsdesk

शिवसेना के नाम-निशान पर बोले राजू वाघमारे- विरोधियों की दलीलें निराधार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading