26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भारत ने पाकिस्तान सरकार का ट्विटर हैंडल करवाया बंद, दूसरी बार लगा बैन

नई दिल्ली। भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान सरकार के ट्विटर हैंडल को भारत में बैन कर दिया है। यह दूसरा मौका है जब भारत सरकार ने @GovtofPakistan को बैन किया है। इससे पहले जुलाई में बैन लगाया गया था, लेकिन कुछ समय बाद इसे बहाल कर दिया गया था।
सरकार के इस सख्त कदम के बाद कोई भी भारत में पाकिस्तान सरकार क ट्विटर हैंडल को ओपन करता है तो नोटिस लिखा मिलता है कि लीगल डिमांड पर इस अकाउंट को बंद किया गया है। इसी तरह @GovtofPakistan से किए जाने वाले ट्वीट भी यहां नहीं दिखाई दे रहे हैं।
भारत विरोधी गतिविधियों पर रोक लगेगी
माना जा रहा है कि अपने यहां देश विरोधी गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया है। दरअसल, भारत में कई संगठन हैं जो पाकिस्तान के सम्पर्क में रहते हैं और यहां आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश करते हैं।
NIA की ED की छानबीन के बाद उठाया कदम
हाल के दिन में केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) और ईडी (ED) समेत अन्य एजेंसियों ने कई संगठनों पर बड़ी कार्रावाई को अंजाम दिया है। इस दौरान बड़ी संख्या में संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया। इनसे पूछताछ जारी है। पाकिस्तान का ट्विटर हैंडर क्यों बैन किया गया, इस पर आधिकारिक बयान की प्रतिक्षा है। माना जा रहा है कि हाल में कट्टर इस्लामिक संगठन पर कार्रवाई के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।

अन्य ख़बरें

दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व करने की क्षमता भारत के पास: आईएमएफ

Newsdesk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ का प्रचार शुरू किया

Newsdesk

विश्व ओजोन दिवस पर नेताओं ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, कहा- ओजोन परत बचाएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading