पणजी, 1 जुलाई | गोवा पुलिस के साइबर क्राइम सेल ने एक महिला के बैंक खाते से फर्जी तरीके से 12.77 लाख रुपये निकालने वाले दो लोगों को मंगलवार को राजस्थान में गिरफ्तार किया। गोवा पुलिस के प्रवक्ता ने यहां संवाददाताओं से कहा, “आरोपी लखविंदर सिंह (26) और दर्शन सिंह (43) राजस्थान में श्रीगंगानगर के रहने वाले हैं।”
प्रवक्ता ने कहा कि महिला के खाते से 12.77 रुपये निकालने से पहले एक आरोपी ने महिला से मोबाइल फोन पर बात की। उसने खुद को एक निजी बैंक का कर्मचारी बताया और सत्यापन करने की बात कहकर खाता नंबर, डेबिट कार्ड नंबर व कई और संवेदनशील ब्योरा हासिल कर लिया।
उन्होंने कहा, “हमने दोनों आरोपियों के एटीएम कार्ड, पासबुक, सिम कार्ड और माबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।”‘


