24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कश्मीर घाटी में हुई मौसम की पहली बर्फबारी

श्रीनगर 02 Oct. (Rns)- जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग सहित कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई और मैदानी इलाकों में बारिश होने के कारण रात का तापमान कम रहा।

यह जानकारी रविवार को अधिकारियों ने दी। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि अफरवात और पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला सहित कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में देर रात हल्की बर्फबारी हुई। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर बारिश हुई और गुलमर्ग तथा पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हुई। श्री लोटस के अनुसार, आने वाले सप्ताह में कश्मीर घाटी का मौसम शुष्क रहेगा और इस दौरान घाटी में बारिश या बर्फबारी होने की संभावना बहुत कम है।

श्रीनगर सहित कश्मीर घाटी के अधिकांश इलाकों में देर रात बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, रविवार को घाटी का मौसम सुहावना है और धूप भी निकली हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में रविवार को न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस से कम है। हालांकि, कश्मीर घाटी के अन्य इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे जिसके कारण रात का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहेगा।

लोटस ने कहा कि कश्मीर घाटी में अगले कुछ दिनों तक दैनिक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, हालांकि मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलने का भी अनुमान है। उन्होंने कहा कि अगले सात दिनों तक घाटी का तापमान शुष्क रहेगा और दिन का तापमान सामान्य रहेगा।

अन्य ख़बरें

धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

Newsdesk

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

Leave a Comment