24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भाजपा ने की राहुल और अन्य नेताओं के खिलाफ वन नियमों का उल्लंघन करने की शिकायत

मैसूरु 02 Oct. (Rns)- भारतीय जनता पार्टी ने वन विभाग में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व अन्य नेताओं के खिलाफ बांदीपुर टाइगर रिजर्व (बीटीआर) में वन्यजीव नियमों का उल्लंघन करने की शिकायत दर्ज कराई है।

यह शिकायत शनिवार सुबह राहुल गांधी, केजे जॉर्ज, सिद्धारमैया और एचसी महादेवप्पा के खिलाफ दर्ज की गई है। भाजपा ने शिकायत की कि कांग्रेस नेताओं ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 का उल्लंघन किया है, जो शुक्रवार सुबह मुख्य बीटीआर रोड पर बिना अनुमति के बाघ अभयारण्य में प्रवेश तथा वाहनों से नीचे उतरने पर रोक लगाता है। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि वन अधिकारियों ने मुदुमलाई और कर्नाटक की ओर से कांग्रेस नेताओं को सुबह छह बजे के निर्धारित प्रवेश समय से पहले प्रवेश की अनुमति दी थी। आपातकालीन वाहनों और चार पर्यटक बसों को छोड़कर, रात के दौरान यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित है।

सिद्धारमैया ने कर्नाटक की ओर से बीटीआर में प्रवेश किया और राहुल गांधी का काफिला तमिलनाडु के मुदुमलाई की ओर से प्रवेश किया। भाजपा ने आरोप लगाया कि वे केक्कानहल्ला और मेलुकमनहल्ली चेक पोस्ट के बीच जंगल के अंदर मिले। भाजपा के मुताबिक दोनों नेता अपने वाहनों से उतरे और गुलदस्ते का आदान-प्रदान किया और एक-दूसरे को बधाई दी जो वन कानूनों का घोर उल्लंघन है। भाजपा ने आरोप लगाया कि सिद्धारमैया करमाताका के गुंडलूपेट में प्रवेश करने के लिए राहुल गांधी के वाहन पर चढ़ गए।

अन्य ख़बरें

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान

Newsdesk

Leave a Comment