September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भारत-पाक सीमा पर ड्रोन ने फिर गिराए नशीले पदार्थ, सुरक्षाबलों ने गोलीबारी कर खदेड़ा

नई दिल्ली 02 Oct. (Rns): सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बार फिर पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया है। राजस्थान से लगी भारत पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन से नशीले पदार्थ गिराए गए, जिसके जवाब में बीएसएफ ने गोलीबारी कर ड्रोन को खदेड़ दिया।

बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बीएसएफ ने बताया कि 1-2 अक्टूबर की मध्यरात्रि में राजस्थान के श्रीगंगानगर में बीएसएफ के अलर्ट सैनिकों ने भारत पाकिस्तान की सीमा पर अनूपगढ़ में ड्रोन की भिनभिनाहट सुनी। इसके बाद जवानों ने ड्रोन पर कई राउंड गोलीबारी कर दी। जानकारी के मुताबिक गोलीबारी के बाद ड्रोन ने बेतरतीब ढंग से ड्रग्स की खेप को गिरा दिया और वापस पाकिस्तान की तरफ लौट गया।

घटना के बाद आसपास के इलाकों में तलाशी लेने पर संदिग्ध नशीले पदार्थ, जिसे हेरोइन बताया जा रहा है, के 4 पैकेट बरामद हुए। इसका कुल बजन 3.70 किलोग्राम है। नशीले पदार्थ की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। घटना के बाद जवानों ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जिसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि राजस्थान की सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन से नशीले पदार्थ गिराने के कई मामले अक्सर सामने आते रहते हैं।

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

Newsdesk

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading