32.2 C
Jabalpur
June 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

एलपीजी सिलेंडर के दाम में हुई मामूली वृद्धि

Chennai: An Indane worker carries LPG Gas cylinders on Day 5 of the 21-day countrywide lockdown imposed to contain the spread of novel coronavirus, in Chennai on March 29, 2020.

नई दिल्ली, 1 जुलाई | एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) की कीमतों में बुधवार को मामूली वृद्धि की गई, जो एक जुलाई से लागू हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर एक रुपए महंगा हो गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतें एक जुलाई से क्रमश: 594 रुपये, 620.50 रुपये, 594 रुपये और 610.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई हैं।

इन चारों नगरों में इससे पहले एक जून से लागू 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतें क्रमश: 593 रुपये, 616 रुपये, 590.50 रुपये और 606.50 रुपये थीं।

हालांकि, 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम दिल्ली में चार रुपये घटकर 1135.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है जबकि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 19 किलो वाले व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल होने वाले सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि की गई हैं।

व्यावसायिक इस्तेमाल वाले 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर का दाम एक जुलाई से दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 1135.50 रुपये, 1197.50 रुपये, 1090.50 रुपये और 1255 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है, जो कि इससे पहले एक जून से 1139.50 रुपये, 1193.50 रुपये, 1087.50 रुपये और 1254 रुपये प्रति सिलेंडर था।

अन्य ख़बरें

रेलवे ने वित्त वर्ष 2026 में फास्टर टेक्नोलॉजी ड्रिवन प्रक्रिया के तहत 43,781 उम्मीदवारों की भर्ती की

Newsdesk

मानसून से पहले सेंट्रल रेलवे की बड़ी तैयारी, 117 जलभराव पॉइंट चिन्हित : सीपीआरओ स्वप्निल नीला

Newsdesk

नीट री-एग्जामिनेशन में बाधा डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: कैबिनेट सेक्रेटरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading