September 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

कोविड टीकाकरण में 218.88 करोड़ से अधिक टीके लगे

नयी दिल्ली 07 अक्टूबर (वार्ता) देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 218.88 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक दो अरब 18 करोड़ 88 लाख 17 हजार 589 टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 1997 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 30 हजार 362 रह गयी है।
यह संक्रमित मामलों का 0.07 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.94 प्रतिशत हो गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 3908 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4 करोड़ 40 लाख 64 लाख 81 हजार 387 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है।
देश में पिछले 24 घंटे में दो लाख 13 हज़ार 123 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 89 करोड़ 64 लाख 81 हजार 387 कोविड परीक्षण किए हैं।

अन्य ख़बरें

क्या आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में नमक नहीं मिल रहा? इन संकेतों से लगाएं पता

Newsdesk

बच्चों में दिखें ये 5 लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकता है कैंसर का शुरुआती संकेत

Newsdesk

मथुरा: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading