24.4 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
खेलबॉलीवुडमनोरंजन

फीफा वर्ल्ड कप का एन्थम सॉन्ग ‘लाइट द स्काई’ रिलीज

मुंबई, 08 अक्टूबर (वार्ता) फीफा वर्ल्ड कप 2022 का एन्थम सॉन्ग ‘लाइट द स्काई’ रिलीज हो गया है।
फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 20 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इसकी मेजबानी एशियाई देश कतर कर रहा है। इसी बीच फीफा ने वर्ल्ड कप के लिए अपना एन्थम सॉन्ग ‘लाइट द स्काई’ रिलीज कर दिया है। इस गाने में नोरा फतेही भी डांस करती नजर आ रही हैं। फीफा ने इसके वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल और ट्विटर पर शेयर किया है। नोरा के पहले जेनिफर लोपेज, शकीरा भी फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म कर चुकी हैं।
नोरा फतेहीइस साल फीफा में डांस परफॉर्मेंस करते हुए नज़र आयेंगी। नोरा जिस गाने पर परफॉर्म करेंगी उसे फेमस म्यूजिक निर्माता रेडऑन ने तैयार किया है। नोरा फीफा के ओपनिंग और क्लोजिंग दोनों सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। नोरा क्लोजिंग सेरेमनी में लोकप्रिय हिंदी गाने पर डांस करती नजर आएंगी।

अन्य ख़बरें

जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

Newsdesk

चेक बाउंस मामला : राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत, 2 करोड़ जमा करने के लिए मिला आखिरी मौका

Newsdesk

मेरी बहन ने मेरा बहुत साथ दिया, उन्हें लगता है कि मैं एशियन गेम्स में मेडल जीत सकती हूं: टेंडेनथोई देवी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading