23 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

नासिक में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराने पर बस में लगी भीषण आग, 11 लोग जिंदा जले

नासिक 08 Oct. (Rns): एक बस के ट्रक में टकरा जाने से बस में आग लग गई, जिससे उसमें बैठे 11 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 30 घायल हो गए। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। नासिक पुलिस ने कहा कि दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे नासिक के पास औरंगाबाद रोड पर हुई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में आग लग गई, जिससे कई यात्री फस गए, जो तड़के सो रहे थे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की और सभी घायलों के शीघ्र मुफ्त इलाज के आदेश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यवतमाल से मुंबई आ रही बस को टक्कर मारने के सही कारणों का पता लगाने के लिए दुर्घटना की जांच की जाएगी।

सीएम शिंदे लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों के इलाज को प्राथमिकता दी जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त हुई बस यवतमाल से मुंबई की ओर जा रही थी। यह हादसा सुबह करीब 5 बजे के आसपास हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के वक्त यात्री सो रहे थे और उन्हें बचने का मौका नहीं मिला। आंकड़े बताते हैं कि लगभग 30 लोग इसमें झुलस गए हैं।

अन्य ख़बरें

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading