24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

पायलट ने सरदारशहर पहुंचकर शर्मा को अर्पित की श्रद्धांजलि

चुरु 12 Oct. (Rns): राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज चुरु जिले के सरदारशहर में पूर्व मंत्री भंवरलाल शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। पायलट ने सरदारशहर पहुंचकर श्री शर्मा के निवास पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।

इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि श्री शर्मा का लंबा राजनीतिक जीवन रहा है और कई उतार चढ़ाव देखे है। वह क्षेत्र के लोगों के लिए समर्पित थे और लोग उनके काम करने के तरीका के कायल थे। इसी कारण उन्हें बार बार जीताकर भेजा गया। उन्होंने कहा कि श्री शर्मा प्रदेश की राजनीति को अच्छे तरीके से समझते थे और उन्होंने जनता एवं समाज की अपने विधानसभा क्षेत्र में लगन से सेवा की, जिसे एक उदाहरण के रुप में देखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि श्री शर्मा को लंबा राजनीतिक अनुभव था जिसका हम लोगों ने लाभ लिया। वह खुले मन से काम करते और सबको साथ लेकर चलते थे। उनकी यादे हमारे साथ है। पायलट ने कहा कि उनका हमेशा सानिध्य मिला है और यह कमी हमेशा खलती रहेगी। उल्लेखनीय है कि श्री शर्मा का रविवार को निधन हो गया। वह सरदारशहर से कांग्रेस विधायक थे।

अन्य ख़बरें

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान

Newsdesk

Leave a Comment