33.7 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

सीतारमण ने कई देशों के वित्त मंत्रियों के साथ बैठक की

वॉशिंगटन ,13 अक्टूबर । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यहां विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की वार्षिक बैठक से इतर दक्षिण कोरिया, नीदरलैंड, जापान, अमेरिका और सऊदी अरब के वित्त मंत्रियों के साथ अलग अलग बैठक कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।
श्रीमती सीतारमण ने अमेरिकी की वित्त मंत्री जेनेट येलेन के साथ भेंट से बैठकों का यह सिलसिला शुरू किया। इसके बाद उन्होंने जापान के वित्त मंत्री शुनीची सुजुकी के साथ बैठक की।
इसी क्रम में उन्होंने नीदरलैंड की वित्त मंत्री सिग्रिक काग के साथ बैठक की जिसमे उन्होंने भारत की अध्यक्षता में आयोजित हो रही जी 20 बैठक में शामिल होने के लिए नीदरलैंड को अतिथि देश के रूप में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि जी 20 ने ऋण, जलवायु परिवर्तन के मुद्दे और वैश्विक मसालों पर चर्चा की जाएगी।
इसी तरह से श्रीमती सीतारमण ने दक्षिण कोरिया के आर्थिक और वित्त मंत्री चू क्यूंग हो के साथ और सऊदी अरब के वित्त राज्य मंत्री मोहम्मद अल जादान के साथ भी बैठक की। उन्होंने इन बैठकों में द्वीपक्षीय मसालों पर चर्चा की।
00

अन्य ख़बरें

एनआईटी अरुणाचल प्रदेश में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस समेत कई पदों पर भर्ती का मौका, 15 जुलाई तक करें आवेदन

Newsdesk

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के शेयरों में आई जोरदार तेजी

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: एजुकेशन लोन लेने का है प्लान? जानिए जून 2026 में किस बैंक की ब्याज दर है सबसे कम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading