24.5 C
Jabalpur
September 3, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

फेस्टिव सीजन में महंगाई का झटका, महंगा हुआ दूध- 2 रुपए प्रति लीटर बढ़े दाम

नई दिल्ली ,15 अक्टूबर। इस समय एक तरफ जहां पूरे देश में त्योहारों की खुशी मनाई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ इस फेस्टिव सीजन पर आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। जानकारी के अनुसार अमूल ने दूध की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में अब एक लीटर फुल क्रीम दूध की कीमत बढ़कर 63 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
आज हुई कीमतों में बढ़त अप्रत्याशित रही हैं। सुबह लोगों को बढ़ी हुई दरों पर दूध मिला है। हालांकि गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। फिलहाल बाजार में फुल क्रीम दूध 2 रुपये महंगा हो गया है और नई दरें 61 रुपये से बढ़कर 63 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं।
बता दें कि इससे पहले अगस्त में अमूल और मदरडेयरी ने दूध की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई थीं, वहीं मार्च में भी दूध के दाम बढ़ा दिए गए थे। पिछले दोनो बार फेडरेशन ने कहा था कि किसानों की दूध उत्पादन की लागत लगातार बढ़ रही है जिससे उनकी आय घटी है। किसानों को राहत देने के लिए ही दूध के दामों में बढ़त की गई है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र एफडीए की बड़ी कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर ईटक्लब के आउटलेट का लाइसेंस निलंबित

Newsdesk

आरबीआई की एफसीएनआर (बी) जमा स्कीम को निवेशकों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया, आया 127 अरब डॉलर का इनफ्लो

Newsdesk

आईआईटी-तिरुपति में नॉन-टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती का मौका, इस तिथि तक करें आवेदन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading