September 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

आईएमए की ग्रुप सी परीक्षा में ब्लू टूथ से नकल करते तीन पकड़े

देहरादून 17 Oct. (Rns): उत्तराखंड के देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित ग्रुप सी की परीक्षा में इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नकल करते तीन युवकों को पकड़ लिया गया। तीनों हरियाणा के निवासी हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को आईएमए में आयोजित ग्रुप सी परीक्षा के दौरान, ब्लूटूथ से नकल करते हुए तीन लोगों को आर्मी के कक्ष निरीक्षकों द्वारा पकड़ा गया। तीनों लोगों को मय उपकरण के थाना कैंट पुलिस को सुपुर्द किया गया।

इस संबंध में थाना कैंट में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 सहित कई अन्य धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रवक्ता के अनुसार इन नकलचियों की पहचान सुखबीर, रोहित और सरवन कुमार के रूप में की गयी है और तीनों जींद, हरियाणा के निवासी है।

अन्य ख़बरें

मथुरा: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक

Newsdesk

20 सितंबर का पंचांग: ‘बप्पा’ की विशेष पूजा और विसर्जन होगा, दोपहर 3:23 बजे तक रहेगा सौभाग्य योग

Newsdesk

शिवसेना के नाम-निशान पर बोले राजू वाघमारे- विरोधियों की दलीलें निराधार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading