September 1, 2026
सी टाइम्स
खेल

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टोप्ले टी20 विश्व कप से बाहर

पर्थ,20 अक्टूबर। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टोप्ले टखने की चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं जो कि उनकी टीम के लिए करारा झटका है।
इंग्लैंड के पाकिस्तान के खिलाफ सोमवार को खेले गए आखिरी अभ्यास मैच से पूर्व ब्रिसबेन में क्षेत्ररक्षण का अभ्यास करते समय इस 28 वर्षीय गेंदबाज का टखना मुड़ गया था।
रिपोर्ट के अनुसार वह अब मुख्य टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। स्कैन से पता चला है कि उनकी चोट गंभीर है।
इंग्लैंड को अपना पहला मैच शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। उसके रिजर्व खिलाडिय़ों में दो तेज गेंदबाज टायमल मिल्स और रिचर्ड ग्लीसन शामिल हैं।
मिल्स ने पांव की चोट के कारण अगस्त से कोई मैच नहीं खेला है लेकिन उन्हें टोप्ले की जगह मुख्य टीम में जगह मिलने की संभावना है।
टोप्ले 2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 16 मैचों में 17 विकेट हासिल किए हैं।

अन्य ख़बरें

 यूएस ओपन: स्वियाटेक, अनिसिमोवा, मुचोवा दूसरे राउंड में पहुंचीं

Newsdesk

यूएस ओपन के पहले राउंड से जोकोविच का बाहर होना बड़ा सरप्राइज: कार्लोस अल्काराज

Newsdesk

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित की, लाबुशेन बाहर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading