28.6 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण करने का तोहफा, 36 हजार छात्रों को स्कूटर देगी सरकार

गुवाहाटी ,21 अक्टूबर (आरएनएस)। इस वर्ष की उच्च माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके 36,000 मेधावी छात्रों को असम सरकार ने स्कूटर देने का फैसला किया है, जिसमें अधिकतर लड़कियां शामिल हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने मीडिया को बताया कि इस हफ्ते, असम कैबिनेट ने 258.9 करोड़ की लागत से कार्यक्रम को लागू करने का प्रस्ताव पारित किया है। उन्होंने कहा कि प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास करने वाले कुल 35,800 छात्रों जिसमें 29,748 लड़कियों और 6,052 लड़कों को स्कूटर दिया जायेगा। प्रथम श्रेणी के इन छात्रों ने परीक्षाओं में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किये थे।
रिपोर्ट के मुताबिक इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार छात्रों को पंजीकरण और बीमा के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगी। सीएमओ ने कहा कि कैबिनेट ने प्रांतीय कॉलेजों में निश्चित वेतन पर काम करने वाले सहायक प्रोफेसरों के मासिक पारिश्रमिक को बढ़ाकर 55,000 रुपये करने का भी फैसला किया है। पर्यटन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने कहा कि कैबिनेट ने मैदानी इलाकों में पहाड़ी जनजातियों और पहाडिय़ों में मैदानी जनजातियों को प्रमाण पत्र जारी करने के दिशा-निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले आर्थिक, शैक्षिक और रोजगार लाभों का फायदा उठाने में मदद करने के लिए उपायुक्तों द्वारा ‘मिशन भूमिपुत्र के तहत जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। असम कैबिनेट ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह भी तय किया गया है कि हयात समूह द्वारा काजीरंगा में एक होटल विकसित किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

Newsdesk

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

Newsdesk

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading