33.1 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित की जमाई राजा का बनेगा रीमेक, हुई घोषणा

1990 की सुपरहिट मसाला फिल्म जमाई राजा 32 साल बाद फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने जा रही है। बुधवार को फिल्म के 30 साल पूरे होने के मौके पर फिल्म के रीमेक की आधिकारिक घोषणा की गई है। इस फिल्म में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और हेमा मालिनी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में अनिल और हेमा के तकरार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। दर्शकों को अब इस रीमेक की अन्य जानकारियों का इंतजार है। जमाई राजा 19 अक्टूबर, 1990 को रिलीज हुई थी। यह उस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल थी। फिल्म एक सास और दामाद के टकराव की कहानी थी। दर्शकों ने फिल्म में अनिल और माधुरी की जोड़ी को भी खूब पसन्द किया था। फिल्म का निर्देशन ए कोदनंदरामी रेड्डी ने किया था। यह तेलुगु फिल्म अट्टकु यमुडु अम्माईकी मोगुडू की हिंदी रीमेक थी। अब इस फिल्म को यूट्यूब, अमेजन प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर देखा जा सकता है। फिल्म के 30 साल पूरे होने के मौके पर इसके रीमेक की घोषणा की गई।रिपोर्ट्स के अनुसार शीमारू एंटरटेनमेंट, इंडियन मीडिया एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर रीमेक के निर्माण करेगी। जहां पिछली बार यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, वहीं चर्चा है कि इस बार फिल्म का स्क्रीनप्ले ऐक्शन ड्रामा के रूप में तैयार किया जाएगा। फिल्म के स्टारकास्ट के बारे में फिलहाल कोई घोषणा नहीं कि गई है। शीमारू एंटरटेनमेंट के सीईओ हीरेन गाड़ा ने अपने बयान में कहा, हम देश का मनोरंजन करने के लिए नए-नए तरीके ढूंढने में अग्रणी हैं। इस इंडस्ट्री के ट्रेंड्स के साथ खुद को बदलते रहना जरूरी है। जमाई राजा के लिए आईएमईएन के साथ हाथ मिलाना, नए दर्शकों को पुराने कंटेंट से रूबरू कराने की तरफ हमारा पहला कदम है। पुराने क्लासिक को नए तरीके से बनाने में उनका एक्सपर्टीज है। अनिल कपूर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह हॉलीवुड सीरीज द नाइट मैनेजर के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। इस सीरीज में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर भी काम करेंगे। वह ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ फाइटर में काम कर रहे हैं। वह रणबीर कपूर के साथ एनिमल में भी नजर आएंगे। माधुरी इन दिनों डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा जज कर रही हैं।

अन्य ख़बरें

खुद को चुनने में कभी देर नहीं होती, मनीषा कोइराला ने थाईलैंड ट्रिप की तस्वीरों के साथ दी नई शुरुआत की सीख

Newsdesk

कभी फिल्म इंडस्ट्री छोडऩा चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतमÓ बना करियर का टर्निंग पॉइंट

Newsdesk

फौजी रिलीज डेट अपडेट: प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म दिसंबर 2026 में हो सकती है

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading