35.2 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वायरल ऑडियो में अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित

शिवपुरी, 24 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी के जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्रीवास्तव का स्थानांतरण के संबंध में बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो रहा था, जिसमें उनके द्वारा स्थानांतरण के संबंध में अमर्यादित टिप्पणी की गई थी तथा अन्य कुछ अशोभनीय बातों का जिक्र किया गया था। इसी के दृष्टिगत उनको निलंबित किया जाना जिला कलेक्टर द्वारा अपने आदेश में बताया गया है।
इसके साथ ही आदेश में शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा भी तत्काल कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए जाने का उल्लेख किया गया है, जिसके बाद कल शाम उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसी बीच आज एक आदेश आयुक्त लोक शिक्षण का भी इसी संबंध में जारी हुआ है, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्रीवास्तव को निलंबित किया गया है। इस मामले में जिला कलेक्टर के आदेश में यह भी कहा गया है कि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा ऑडियो को एडिट करके जारी किया जाना बताया गया है, लेकिन यह जांच के बाद स्पष्ट होगा। इसलिए तत्काल कार्यवाही करते हुए उन्हें निलंबित किया गया है।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

Newsdesk

बिजली मुख्यालय के पास 24 घंटे स्ट्रीट लाइट रोशन, निगम कर रहा बिजली की बर्बादी

Newsdesk

भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से 877 हितग्राही हुए सीधे लाभान्वित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading