30.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

माउंट फैबर ने सिंगापुर में शुरू की भारतीय सैलानियों पर केंद्रित सुविधा

सिंगापुर ,29 अक्टूबर । सिंगापुर में आने वाले भारतीय पर्यटकों की अभिरुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भ्रमण और लाइफस्टाइल सेवाओं का परिचालन करने वाली कंपनी माउंट फैबर लेजऱ ग्रुप (एमएफएलजी) ने यहां ‘सेंट्रल बीच बाजारÓ नामक से एक नया आकर्षक केंद्र प्रस्तुत किया है।
कंपनी ने एक बयान में बताया कि यह सुविधा भारत और उसके पड़ोसी देशों के पर्यटकों को आकर्षित करेगी। यह सुविधा दिन-रात खुली होगी, जहां हमेशा मेले और उत्सव का वातावरण होगा। इस केंद्र पर भारत के लजीज भोजन के लिए विशेष फूड कोर्ट और रेस्त्रां के प्रबंध किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि सिंगापुर भारत के सबसे अधिक सैलानियों के आकर्षक पर्यटन केंद्रों में एक है। एमएफएलजी ने कहा है कि सेंट्रल बीच बाजार इस तरह बनाया गया है कि यहां कम बजट पर सभी को सुखद अनुभव मिल सके।
एमएफएलजी के कहा है कि वह इस नए आकर्षण केंद्र के साथ भारत के पड़ोसी देशों के पर्यटकों और यात्रियों को भी लुभाएगी। कार्निवाल बीच पर दक्षिण-पूर्व एशिया के सबसे ऊंचे फाउंटेन सेंटोसा स्काईजेट के अलावा रोमांचक सिमुलेशन राइड्स और कार्निवाल गेम्स हैं और संगीतमय फौव्वारा और पानी के खेल जैसी सुविधाएं हैं।
एमएफएलजी के प्रबंध निदेशक बुहडी बोक ने कहा कि बड़ी संख्या में पर्यटक छुट्टियां मनाने सिंगापुर आने लगे हैं और स्थानीय लोग भी कुछ नया मनोरंजन चाहते हैं इसे देखते हुए इस सुविधा के शुरू किए जाने का यह अनुकूल समय है।सेंटोसा डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी थिएन क्वे इंग ने कहा, पर्यटकों की तादाद बढऩे के साथ हमने सिंगापुर के लोगों और अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के स्वागत की जोरदार तैयारियां की है।

अन्य ख़बरें

एआई का बदलता दौर मैनेजर्स जैसी नौकरियों के लिए खड़ा सकता है मुश्किल: एयरबीएनबी सीईओ ब्रायन चेस्की

Newsdesk

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment