चिरैयाकोट, मऊ 29 Oct. (आरएनएस )। नगर के मुहल्ला जमीन अताउल्लाह मुबारकपुर वार्ड नंबर 7 के निवासी कमलेश पुत्र स्वर्गीय सनवारी राम 25 वर्ष नोएडा में स्थित एक सैलून पर कार्य किया करता था। जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसके संबंध में जब शैलून मालिक मुस्तकीम से बातचीत किया गया तो उन्होंने बताया कि कमलेश मंगलवार 25 अक्टूबर दिन में लगभग 1 बजे दुकान से छुट्टी लेकर चला गया। अपने कमरे पर चला गया। उसके बाद दो दिन बीत गया तो मुझे लगा कि उसकी कहु तवीयत खराब नहीं हो गई है जिसके कारण से वह शैलून पर काम करने नहीं आ रहा है तो मैंने उनके साथ रहने वाले गांव के दिलीप पुत्र अच्छेलाल से उनके कमरा के बारे में पूछकर वहां पहुचा तो दरवाजा अंदर से खुला हुआ था। कमलेश किराये के कमरे के फर्श पर नग्न अवस्था में पडा हुआ था। जिसके बाद हमने आवाज दिया तो मकान मालिक वहां पर आ गया। तब उन्होंने मुझसे कहा कि तुम कोई कपडा उसके उपर डाल दो उसके बाद मकान मालिक ने गुरुवार को 27 अक्टूबर को पुलिस सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दिया उसके बाद उन्होंने ने सूचना देकर फोरेंसिक टीम को बुला लिया।फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच किया। उसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसी दौरान कमलेश के नजदीकी लोग दिन में लगभग पप्पू कुमार, सुधाकर,सावन कुमार पहुंचे मौके पर पहुंच गये। जहां पर पुलिस शव को सील कर रही थी। पोस्टमार्टम हो जाने के बाद शव का पंचनामा बनाकर पुलिस ने इन लोगों को सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद वह लोग एम्बुलेंस से लेकर अपने गांव जमीन अताउल्लाह मुबारकपुर वार्ड न०7 थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ पहुंच गये। उसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार करने के लिए शव को लेकर आजमगढ चले गये। वहीं कमलेश कुमार की लगभग डेढ बर्ष पहले शादी पूनम देवी से हुई है। इसी महीने में उनकी पत्नी को डिलीवरी होने वाली है। शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और नगर के सैकडों लोग वहां पहुंचकर शोक व्यक्त किया। इस दौरान शाहिद प्रधान, अजीत कुमार मद्धेशिया उर्फ डब्बू, सभासद प्रतिनिधि डाक्टर प्रमोद कुमार, भावी सभासद प्रत्याशी कुदरत कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।


