31.2 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

फिलीपींस में नगले तूफान से 98 लोगों की मौत

मनीला 31 अक्टूबर (वार्ता) फिलीपींस में सप्ताहांत में आए विनाशकारी उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण कम से कम 98 लोगों की मौत हो गई है। इसकी वजह से देश के कई हिस्सों में अचानक बाढ़ आ गयी और भूस्खलन हो गयी है।
सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन परिषद ने बताया कि 58 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि अन्य 40 की पहचान की जा रही है। एजेंसी ने बताया कि रिपोर्ट किए गए 63 लापता में से 25 की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि अन्य 38 की पहचान की जा रही है।
एजेंसी ने बताया कि 53 मौतें दक्षिणी फिलीपींस में मुस्लिम मिंडानाओ (बीएआरएमएम) के बंगसामोरो स्वायत्त क्षेत्र में हुई हैं।
वहीं, अन्य मौतें मध्य फिलीपींस में मुख्य लुज़ोन द्वीप के नौ क्षेत्रों और दक्षिणी फिलीपींस में मिंडानाओ द्वीप के अन्य क्षेत्रों में हुयी हैं।
एजेंसी ने बताया कि नलगे तूफान ने 10.8 लाख से अधिक लोगों को प्रभावित किया है। 364 सड़कों और 82 पुलों को क्षतिग्रस्त हुयी हैं और कई क्षेत्रों में बिजली की गुल हो गयी है।

अन्य ख़बरें

चार दिन के दौरे पर साउथ कोरिया पहुंचे ट्रंप जूनियर

Newsdesk

यूएई ने ओपेक छोड़ने का ऐलान किया, तेल सप्लाई नीति में बड़ा बदलाव

Newsdesk

सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों को लेकर यूके ने ईरान के राजदूत को तलब किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading