November 5, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

नाबालिग से बलात्कार के आरोप में शिक्षक व तांत्रिक गिरफ्तार

कोलकाता ,01 नवंबर (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में एक शिक्षक और एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शादी न होने पाने के कारण आरोपी शिक्षक साबुज डे, तांत्रिक गुरुपद माजी के संपर्क में आया था।
माजी ने तब डे को सुझाव दिया कि विवाह तभी संभव होगा जब वह ऐसे अनुष्ठान कराए, जिसमें एक नाबालिग लड़की शामिल हो।
पुलिस ने कहा कि शिक्षक ने तांत्रिक की सलाह पर 14 वर्षीय पीडि़ता के साथ बलात्कार किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीडि़त परिवार की शिकायत के आधार पर पहले उन्होंने शिक्षक को गिरफ्तार किया।
जब उसने अपना अपराध कबूल कर लिया, तो उसने तांत्रिक की संलिप्तता का भी खुलासा किया, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

अन्य ख़बरें

एससी-एसटी आरक्षित सीटों के अनिवार्य बदलाव की मांग पर सुप्रीम कोर्ट की दोटूक, कहा- संसद जाएं याचिकाकर्ता

Newsdesk

रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा

Newsdesk

वसुबारस पर्व पर गडकरी, शिंदे समेत महाराष्ट्र के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, गौमाता की पूजा को बताया कृतज्ञता का प्रतीक

Newsdesk

Leave a Comment