September 3, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

वॉट्सऐप का एक्शन, भारत में 26.85 लाख अकाउंट्स बैन

नई दिल्ली ,02 नवंबर । इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने सितंबर महीने में लाखों अकाउंट भारत में बैन किए हैं। प्लेटफॉर्म पर सितंबर में 26.85 लाख अकाउंट्स को बैन किया गया है। कंपनी ने इसकी जानकारी दी है।
इसकी जानकारी कंपनी की ओर से जारी ‘यूजर सेफ्टी रिपोर्टÓ में दी जाती है। कंपनी की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, ‘1 सितंबर 2022 से 30 सितंबर 2022 के बीच में 26.85 लाख अकाउंट्स को वॉट्सऐप पर बैन किया गया है। इसमें से 8.72 लाख अकाउंट्स को किसी यूजर के रिपोर्ट करने से पहले ही बैन किया गया है। भारतीय अकाउंट्स की पहचान +91 फोन नंबर से होती है।
वॉट्सऐप ने बताया कि बैन किए गए अकाउंट्स में लगभग 8.72 अकाउंट्स यूजर्स के रिपोर्ट करने से पहले ही बैन किए गए थे।
बता दें कि अगस्त के मुकाबले सितंबर में बैन किए गए अकाउंट्स की संख्या 15 परसेंट ज्यादा है। अगस्त में वॉट्सऐप ने 23.28 लाख अकाउंट्स को बैन किया था। वॉट्सऐप हर महीने अपने प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध अकाउंट्स को बैन करता है।
यूजर्स जिन अकाउंट्स को लेकर रिपोर्ट करते हैं, उनके खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। ऐसे में कई बार कुछ यूजर्स के अकाउंट गलती से बैन हो जाते हैं। ऐसे यूजर्स अपने वॉट्सऐप अकाउंट से बैन हटाने के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
इसकी जानकारी वॉट्सऐप ने अपने स्न्रक्त पेज पर दी है। अगर किसी यूजर का अकाउंट बैन हो गया है, तो अपने अकाउंट को ओपन नहीं कर पाएगा। वॉट्सऐप आपके अकाउंट को स्पैम या स्कैम में लिप्त होने की वजह से बैन कर सकता है।
इसके लिए आपको द्धह्लह्लश्चह्य://222.2द्धड्डह्लह्यड्डश्चश्च.ष्शद्व/ष्शठ्ठह्लड्डष्ह्ल/ पेज पर जाकर अनबैन के लिए रिक्वेस्ट करना होगा। रिक्वेस्ट के बाद आपके फोन पर 6 अंक का रिजिस्ट्रेशन कोड स्रूस् के जरिए आएगा, जिसे आपको एंटर करना होगा। इसके बाद आप रिव्यू के लिए अपनी रिक्वेस्ट भेज सकते हैं।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र एफडीए की बड़ी कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर ईटक्लब के आउटलेट का लाइसेंस निलंबित

Newsdesk

आरबीआई की एफसीएनआर (बी) जमा स्कीम को निवेशकों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया, आया 127 अरब डॉलर का इनफ्लो

Newsdesk

आईआईटी-तिरुपति में नॉन-टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती का मौका, इस तिथि तक करें आवेदन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading