41.3 C
Jabalpur
April 23, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

बजाज ऑटो की बिक्री जून में 31 प्रतिशत घटी

बजाज ऑटो की बिक्री जून में 31 प्रतिशत घटी

मुंबई, 2 जुलाई (IN)। दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने गुरुवार को कहा कि उसने निर्यात सहित कुल बिक्री में 31 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है।

कंपनी के अनुसार, 2019 में जून के महीने में 4,04,624 वाहनों की बिक्री हुई थी, जबकि जून 2020 में सिर्फ 2,78,097 वाहनों की बिक्री हुई।

इसी तरह, बजाज ऑटो की कुल घरेलू बिक्री 1,51,189 इकाइयों की रही, जबकि पिछले साल जून में 2,29,225 वाहनों की बिक्री हुई थी, जिससे इस साल बिक्री दर में 34 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

बजाज कंपनी ने 2019 में कुल 1,75,399 इकाइयों का निर्यात किया था, वहीं 2020 में जून में कंपनी ने 1,26,908 इकाइयों का निर्यात किया। यानी कंपनी को कुल निर्यात में 28 प्रतिशत गिरावट देखने को मिली है।

अगर हम दोपहिया वाहनों की बात करें तो, कंपनी का कहना है कि दोपहिया वाहनों की बिक्री में 27 प्रतिशत तक गिरावट देखने को मिली है, क्योंकि पिछले साल जून में 3,51,291 वाहनों की बिक्री हुई थी, वहीं इस साल सिर्फ 2,55,122 वाहनों की बिक्री हुई।

कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री दर में 57 प्रतिशत गिरावट हुई है। जून महीने में 22,975 इकाई वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री हुई है, वहीं पिछले साल जून में 53,333 वाहन बिके थे।

–IN

अन्य ख़बरें

सीजीडीए जॉब अलर्ट: यंग प्रोफेशनल पदों पर आवेदन जारी, 8 मई आखिरी तारीख

Newsdesk

अब तक करीब 5.10 लाख नए कनेक्शन चालू, छोटे सिलेंडरों की सप्लाई हुई दोगुनी: सरकार

Newsdesk

सरकार ने पीएम इंटर्नशिप स्कीम का दायरा बढ़ाया, अब स्नातक और परास्नातक के अंतिम वर्ष के छात्र भी कर सकेंगे आवेदन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading