23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

नोएडा की मुश्किन इंटरनेशनल में लगी आग, जलकर राख हुई कंपनी

नोएडा ,07 नवंबर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार को भीषण आग लगने की खबर है। एक एक्सपोर्ट कंपनी में आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के नोएडा में फेज -2 पीएस सीमा के तहत मुश्किन इंटरनेशनल में आग लग गई। आग लगने की सूचना पाकर पुलिस और दमकल की दर्जनों गाडिय़ां मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आग लगने के बाद आसपास अफरातफरी मच गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की 1 दर्जन से ज्यादा गाडिय़ां मौजूद हैं। आग की वजह से पूरी कंपनी जलकर खाक हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि आसमान में काले धुएं का गुब्बार का देखने को मिला।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment