May 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दक्षिण भारत को मिलेगा वंदे भारत ट्रेन का तोहफा, PM मोदी 11 को दिखाएंगे हरी झंडी

नई दिल्ली 08 Nov. (Rns): दक्षिण भारत को जल्द ही देश की पांचवी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा मिलने वाला है। चेन्नई मैसूर वंदे भारत का ट्रायल रन चेन्नई के एमजी रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी 11 नवंबर को देश की पांचवी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। दक्षिण भारत की यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। पहली वंदे भारत ट्रेन को 15 फरवरी 2019 को हरी झंडी दिखाई गई थी जिसे दिल्ली से वाराणसी रूट पर चलाया गया था।

भारत की स्वदेशी रूप से निर्मित हाई स्पीड पांचवी वंदे भारत ट्रेन को 11 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जो दक्षिण भारत में चलाई जाएगी। 15 अगस्त 2021 को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह के दौरान 75 वंदे भारत ट्रेन देश के हर कोने को जोड़ेगी।

रेल मंत्रालय ने वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल रन के वीडियो को ट्विटर पर डाल कर यह जानकारी दी है कि दक्षिण भारत के लोगों को पहली और देश की पांचवी वंदे भारत ट्रेन सौगात के रूप में जल्द मिलने वाली है। इस ट्रेन का ट्रायल रन चेन्नई मैसूर के बीच शुरू हो चुका है।

अन्य ख़बरें

किरीट सोमैया ने दी जानकारी- बीएमसी में 87 हजार से ज्यादा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र होंगे रद्द, 6 अधिकारीसस्पेंड

Newsdesk

लखनऊ एयरपोर्ट पर तमंचा मिलने से हड़कंप, दुबई जा रहा युवक गिरफ्तार

Newsdesk

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त अग्रिम जमानत, जांच में देना होगा पूरा सहयोग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading