29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीव्यापार

जल्द ही नए टेस्ला वाहनों पर आ रही है जूम वीडियो कॉल


नई दिल्ली ,13 नवंबर। जूम अपने नए इलेक्ट्रिक वाहनों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लाने के लिए एलन मस्क द्वारा संचालित टेस्ला के साथ काम कर रही है। जूम की ग्रुप प्रोडक्ट मैनेजर निताशा वालिया ने कंपनी के 2022 जूमटोपिया इवेंट के दौरान कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभी नए टेस्ला मॉडल पर जल्द ही आएगी।
उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा, आप अपने घर, अपने कार्यालय, अपने फोन और यहां तक कि अपने टीवी से जूम कर रहे हैं। हम आपके लिए कहीं से भी जूम करना और भी आसान बनाने जा रहे हैं।
जूम ने इवेंट में कई नए फीचर्स की भी घोषणा की है।
जूम मेल और कैलेंडर क्लाइंट के साथ, उपयोगकर्ताओं को अब अपने ईमेल और कैलेंडर तक पहुंचने के लिए जूम प्लेटफॉर्म को छोडऩे की जरूरत नहीं है।
लोकप्रिय ईमेल और कैलेंडर सेवाओं को सीधे जूम में एकीकृत किया जाएगा, जिसका अर्थ है कि उपयोगकर्ता जल्दी से अपने संचार और शेड्यूलिंग तक पहुंच सकते हैं और अपना काम अधिक कुशलता से कर सकते हैं।
कंपनी ने कहा, जूम मेल और कैलेंडर क्लाइंट और जूम मेल और कैलेंडर सेवाएं लॉन्च होने पर केवल यूएस और कनाडा के लिए बीटा में उपलब्ध होंगी।
2023 की शुरुआत में उपलब्ध जूम वर्चुअल एजेंट को जूम कॉन्टैक्ट सेंटर के साथ पूरी तरह से एकीकृत किया जा सकता है और इसे स्टैंडअलोन चैटबॉट समाधान के रूप में भी पेश किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

एआई का बदलता दौर मैनेजर्स जैसी नौकरियों के लिए खड़ा सकता है मुश्किल: एयरबीएनबी सीईओ ब्रायन चेस्की

Newsdesk

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment