39.5 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने की हॉलीवुड फिल्म लव अगेन की नई रिलीज डेट की घोषणा

दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी भारत यात्रा को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अब उन्होंने अपनी हॉलीवुड फिल्म लव अगेन की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह फिल्म अगले साल 10 फरवरी को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसे 12 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। फिल्ममेकर जिम स्ट्रॉस ने इस फिल्म के लेखन और निर्देशन का काम संभाला है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर लव अगेन की नई रिलीज डेट शेयर की है। उन्होंने अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, फिल्म लव अगेन 12 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में विशेष रूप से आ रही है। जो कोई भी मुझे जानता है, उसे पता है कि मैं सेलीन डियोन से कितना प्यार करती हूं। बता दें कि फिल्म में कैनेडियन सिंगर सेलीन अपना संगीत देंगी। वह फिल्म में अभिनय करती हुई भी दिखेंगी। प्रियंका के साथ हॉलीवुड अभिनेता सैम ह्यूगन फिल्म का हिस्सा हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी में दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांस करते हुए दिखेंगे। फिल्म में प्रियंका मीरा का किरदार निभा रही हैं, जिसके मंगेतर का निधन हो चुका है। वह अपने मंगेतर के पुराने मोबाइल नंबर पर लगातार मैसेजेज भेजती है। रॉब बर्न्स (सैम) के पास यह नंबर मौजूद है और ये सारे रोमांटिक मैसेजेज उसी के पास जाते हैं। इसके बाद दोनों की प्रेम कहानी शुरू होती है। लव अगेन का निर्माण बेसिल इवानिक, एरिका ली और एस्थर हॉर्नस्टीन द्वारा किया जा रहा है। कियानू रीव्स के अभिनय से सजी साइंस फिक्शन फिल्म द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस के बाद यह प्रियंका की पहली फिल्म होगी, जो सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म पिछले साल दिसंबर में अमेरिका में रिलीज हुई थी। इस अभिनेत्री ने 2017 में बेवॉच से हॉलीवुड फिल्मों में अपना डेब्यू किया था। वह टीवी सीरीज च्ॉन्टिको में भी काम कर चुकी हैं। प्रियंका अपनी वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर सुर्खियों में हैं। एवेंजर्स एंडगेम के रूसो ब्रदर्स इस सीरीज को बना रहे हैं। इस सीरीज की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। प्रियंका अभिनेता फरहान अख्तर की रोड ट्रिप पर आधारित फिल्म जी ले जरा में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। पिछले दिनों चर्चा थी कि उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी है, लेकिन प्रियंका की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं हुई।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी को रिकॉर्ड कार्यकाल पर गोविंदा और उपासना सिंह ने दी बधाई, नेतृत्व और अनुशासन की सराहना

Newsdesk

कंगना रनौत स्टारर ‘तनु वेड्स मनु : द नेक्स्ट चैप्टर’ की तैयारियां तेज, इसी साल शुरू होगी शूटिंग

Newsdesk

वरुण धवन ने इस एक्ट्रेस को बताया पॉप कल्चर आइकॉन, बोले- उनकी जगह कोई नहीं ले सकता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading