25.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रणबीर कपूर जल्द लौटेंगे सेट पर, पिता बनने के बाद लंबी छुट्टी की थी चर्चा

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में माता-पिता बने हैं। 6 नवंबर को आलिया ने एक बेटी को जन्म दिया। कुछ दिन अस्पताल में बिताने के बाद अब दोनों अपनी बच्ची को लेकर घर पहुंच चुके हैं। कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि बच्चे के जन्म के बाद रणबीर काम से लंबी छुट्टी लेंगे, जिससे अपने परिवार की देखरेख कर सकें। हालांकि, अब लगता है कि रणबीर जल्द काम पर लौटेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर अपनी छुट्टियों में कटौती करके जल्द ही काम पर लौटेंगे। रणबीर 17 नवंबर से फिल्म के सेट पर लौटने वाले हैं। उन्हें अपनी आने वाली फिल्म एनिमल की बची हुई शूटिंग पूरी करनी है। फिल्म में अपना काम पूरा करने के बाद वह लंबी छुट्टी पर जा सकते हैं। हालांकि, रणबीर के लिए राहत की बात यह है कि बची हुई शूटिंग मुंबई में ही होनी है। संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म में रणबीर के साथ अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। वहीं रश्मिका मंदाना रणबीर के ऑपोजिट नजर आएंगी। इस फिल्म में रणबीर पहली बार नकारात्मक भूमिका निभाने जा रहे हैं। फिल्म के लिए उन्होंने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन भी किया है। रणबीर खुद एक इंटरव्यू में कह चुके हैं कि ऐसे किरदार की उनसे कोई उम्मीद नहीं करता। यह फिल्म अगले साल अगस्त में रिलीज होने की चर्चा है। इससे पहले खबर आई थी कि रणबीर लंबी छुट्टी लेंगे जिससे आलिया भट्ट अपने काम पूरे सकें। बता दें कि आलिया, रणवीर सिंह स्टारर रॉकी और रानी की प्रेमकहानी में अपने बचे हुए काम पूरे करेंगी। इसके बाद उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा की शूटिंग करनी है। वह हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन्स का भी हिस्सा हैं। आलिया की कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा स्टारर जी ले जरा की शूटिंग अगले साल शुरू होनी है। रणबीर और आलिया ने फिल्म ब्रह्मास्त्र के दौरान डेटिंग शुरू की थी। इसके कुछ समय बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था। इस साल 14 अप्रैल को आलिया और रणबीर ने सात फेरे लिए। जून में आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद आलिया पहले डार्लिंग्स और फिर ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में व्यस्त रहीं। वह कह चुकी हैं कि मां बनने से उनके करियर पर असर नहीं पड़ेगा।

अन्य ख़बरें

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading