38.8 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई

नई दिल्ली,14 नवंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता सोमवार को सुबह बहुत खराब श्रेणी में रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 309 दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है. शहर में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता दर 86 प्रतिशत दर्ज की गई. दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार की तरह रविवार को भी 303 रहा. शुक्रवार को यह 346 और बृहस्पतिवार को यह 295 था.
उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छाÓ, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम, 201 और 300 के बीच ‘खराब, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीरÓ श्रेणी में माना जाता है.

अन्य ख़बरें

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर फर्जी मुकदमा रामचंद्र दास के कहने पर किया: आशुतोष ब्रह्मचारी

Newsdesk

ममता बनर्जी और पिनाराई विजयन के सामने नई राजनीतिक चुनौतियां, बदले हालात की कसौटी पर दोनों नेता

Newsdesk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading