24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मिजोरम में पत्थर खदान ढहने से 8 मजदूरों की मौत, 4 अन्य की तलाश जारी

आइजोल 15 Nov. (Rns): मिजोरम के हनथियाल जिले के मौदढ़ में पत्थर खदान का एक बड़ा हिस्सा गिरने से 8 मजदूरों की मौत हो गई है। 4 अन्य मजदूरों की अभी भी तलाश जारी है, जिनके अभी भी फंसे रहने की आशंका है। मिजोरम आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक निजी कंपनी की पत्थर खदान का एक बड़ा हिस्सा अचानक उस समय धराशायी हो गया जब मजदूर पत्थर के गड्ढे में काम कर रहे थे।

अब तक 8 शवों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि विभिन्न एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान जारी था। इलाके के कुछ ग्रामीणों के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर लंच ब्रेक से लौट रहे थे। हनथियाल जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजॉय गुरुंग ने खदान में काम देखने वाले एक ठेकेदार के हवाले से कहा कि लगभग 12 लोगों की मौत होने की सूचना है। गुरुंग ने कहा, हालांकि मरने वालों की सही संख्या का पता बचाव अभियान के पूरा होने के बाद चलेगा।

इस बीच, आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कहा कि उन्हें अभी तक हनथियाल जिले के उपायुक्त से विस्तृत रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन उन्हें बताया गया कि खदान में पांच उत्खनन और अन्य ड्रिलिंग मशीनें दब गई हैं। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि मजदूर ज्यादातर मिजोरम से बाहर के हैं।

आइजोल से करीब 160 किमी दूर स्थित पत्थर की खदान ढाई साल से चालू थी। हादसे के बाद आपदा प्रबंधन अधिकारी, जिला प्रशासन, पुलिस और यंग मिजो एसोसिएशन के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। खोज और बचाव अभियान में सहायता के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, मिजोरम सशस्त्र पुलिस कर्मियों, सीमा सुरक्षा बल और असम राइफल्स के जवानों को भी बुलाया गया। यह निजी कंपनी हनथियाल और डॉन गांव के बीच राजमार्ग का निर्माण कर रही है, जिसके लिए खदान से पत्थर इकट्ठा करती है।

अन्य ख़बरें

भारत की नेपाल को मदद जारी, 11 सदस्यों वाली बचाव टीम और 5.5 टन मानवीय सहायता लेकर पांचवां विमान रवाना

Newsdesk

दिशा सालियान मौत मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच, पिता का बयान दर्ज करने का आदेश

Newsdesk

भगवान बलराम जयंती और हलछठ पर्व पर कई नेताओं ने दी बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading