November 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

TMC नेता के घर में रखे बम को गेंद समझ खेलने लगे बच्चे, विस्फोट में भांजी की मौके पर मौत

कोलकाता 17 Nov. (Rns): पश्चिम बंगाल में बम को गेंद समझ कर बच्चे खेलने लगे जिसमें विस्फोट होने से एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई जबकि कुछ घायल हो गए। मामला उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखा का है। जानकारी के अनुसार, टीएमसी नेता अबु हुसैन गायेन के घर रखे बम को बच्चे गेंद समझकर खेलने लगे, तभी विस्फोट हो गया जिसमें 1 बच्चे की मौत हो गई और कुछ बच्चे घायल हो गए। घटना चपाली गांव की है।

पुलिस ने अबु हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना के बारे में बताया, ‘बुधवार शाम करीब 6 बजे तृणमूल नेता अबुल हुसैन गायेन के रिश्तेदार उसके घर मिलने आए। उसकी 8 साल की भांजी झूमा खातून, जो दूसरी कक्षा की छात्रा है, बिचुली (अबुल हुसैन का पालतू गधा) के सिर में लगी गेंद से खेल रही थी जब बम फटा। नाबालिग छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।’

बशीरहाट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौथम बनर्जी व एसडीपी अमीनुल इस्लाम के नेतृत्व में मिनाखा थानाधिकारी सिद्धार्थ मंडल भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर मिनाखा थाने ले गए। फिर शव को ग्रामीण अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। इस घटना से काफी सनसनी मच गई है। सवाल यह है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता ने गधे में बम क्यों रखा? या फिर इसके पीछे कोई राजनीतिक साजिश है? पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं कोई और वजह तो नहीं है। पुलिस अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या तृणमूल कांग्रेस के नेता ने पंचायत चुनाव से पहले क्षेत्र में अपना दबदबा बनाने के लिए बम जमा किए थे। तृणमूल नेता अबुल हुसैन गायेन को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

एससी-एसटी आरक्षित सीटों के अनिवार्य बदलाव की मांग पर सुप्रीम कोर्ट की दोटूक, कहा- संसद जाएं याचिकाकर्ता

Newsdesk

रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा

Newsdesk

वसुबारस पर्व पर गडकरी, शिंदे समेत महाराष्ट्र के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, गौमाता की पूजा को बताया कृतज्ञता का प्रतीक

Newsdesk

Leave a Comment