24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

मस्क ने भारतीय फॉलोअर्स को कहा नमस्ते, ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)| एलन मस्क ने मंगलवार को अपने लाखों भारतीय फॉलोअर्स को ‘नमस्ते’ कहा। इससे पहले उन्होंने ब्लू टिक सेवा को फिर से सत्यापन करने के लिए रोक दिया है। इसे 29 नवंबर से लॉन्च किया जाना था। मस्क ने ट्वीट किया, मैं बहुत अच्छा समय बिता रहा हूं। नमस्ते। मस्क समझते हैं कि भारत ट्विटर के लिए एक प्रमुख बाजार है और कई भारतीय मूल के सॉफिटवेयर इंजीनियर कंपनी में काम कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जब तक छद्म अकाउंट को रोकने का उपाय नहीं हो जाता, ब्लू टिक सेवा शुरू नहीं होगी।

शायद व्यक्तियों की तुलना में संगठनों के लिए अलग-अलग कलर का उपयोग करेंगे, मस्क ने कहा।

उनके नमस्ते ट्वीट पर कई फॉलोअर्स ने उन्हें कटाक्ष के साथ बधाई भी दी।

वह ट्विटर पर भारतीयों से जुड़ना चाहते हैं, एक फॉलोअर ने पोस्ट किया।

लगता है कि आपकी टीम में भारतीय आपको सही शिक्षा दे रहे हैं! एक और पोस्ट में कहा गया।

नमस्कार, एक अन्य फॉलोअर ने कहा।

भारतीय मूल के पूर्व ट्विटर एक्जीक्यूटिव श्रीराम कृष्णन, ट्विटर पर शुरूआती बदलावों में एलन मस्क की मदद कर रहे हैं। ट्विटर को मस्क ने 44 अरब डॉलर में खरीदा है।

अन्य ख़बरें

एआई का बदलता दौर मैनेजर्स जैसी नौकरियों के लिए खड़ा सकता है मुश्किल: एयरबीएनबी सीईओ ब्रायन चेस्की

Newsdesk

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment